अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश कुमार ने एक आवेदन जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची को दिया जिसमें एक बच्चे प्रेम नोनिया जो पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले का रहने वाला है जिसे जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची एवं चाइल्ड हेल्पलाइन, रांची के समक्ष उस बच्चे की माँ मधु देवी को रांची के कार्यालय में सचिव श्री राकेश रौशन की उपस्थिति में सौंपा गया।

//अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश कुमार ने एक आवेदन जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची को दिया जिसमें एक बच्चे प्रेम नोनिया जो पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले का रहने वाला है जिसे जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची एवं चाइल्ड हेल्पलाइन, रांची के समक्ष उस बच्चे की माँ मधु देवी को रांची के कार्यालय में सचिव श्री राकेश रौशन की उपस्थिति में सौंपा गया।

प्रेस विज्ञप्ति
आज दिनांक 21.07.2026 को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश कुमार ने एक आवेदन जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची को दिया जिसमें एक बच्चे प्रेम नोनिया जो पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले का रहने वाला है से संबंधित है, जिसे जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची एवं चाइल्ड हेल्पलाइन, रांची के समक्ष उस बच्चे की माँ मधु देवी को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के कार्यालय में सचिव श्री राकेश रौशन की उपस्थिति में सौंपा।
ये बच्चा दिनांक 19 जुलाई 2026 को टाटीसिलवे में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के पप्पू कुमार को रोते हुए मिला। पप्पू कुमार के द्वारा पूछताछ के क्रम में पता चला कि उसे कोई अंजान व्यक्ति पैसों का लालच दे कर वहां से बहला कर ट्रेन में अपने साथ रांची ले आया। उसकी मंशा देख कर वो बच्चा वहां से भाग निकला और रोते हुए टाटीसिल्वे में सड़क पर भटक रहा था। पप्पू कुमार ने इसकी तत्काल सूचना टाटीसिलवे थाना एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश कुमार को दी बच्चे से पूछने पर उसने अपनी मां मधु देवी का मोबाइल नंबर दिया। जिस पर तुरंत बात करके बच्चे की मां को सभी वस्तुस्थिति से अवगत कराया गया एवं रांची अपने बच्चे को ले जाने के लिए आने को कहा। तब तक बच्चे को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन की देख रेख में रखा गया।
आज दिनांक 21 जुलाई को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के कार्यालय में सचिव महोदय श्री राकेश रौशन जी के समक्ष दोनों मां बेटे को लाया गया एवं डालसा, रांची एवं चाइल्ड हेल्पलाइन रांची के सुपरवाइजर मुकेश कुमार के समक्ष मां मधु देवी को उसके बेटे प्रेम नोनिया को सकुशल सौंप दिया गया।