आज दिनांक 25 5 2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची एवं अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के संयुक्त तत्वाधान में बुंडू प्रखंड कार्यालय में एक दिवसीय विधिक जागरूकता सह रक्तदान शिविर का आयोजन अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के राज्य प्रभारी राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में किया गया इस शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में श्री राकेश रौशन, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार , हंश हेम्ब्रम, अंचल अधिकारी, बुंडू प्रखंड एवं रितेश कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य कार्यक्रम में आए हुए लोगों के बीच विधिक जागरूकता एवं सरकार के कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देना एवं एवं उनकी समस्याओं को सही पटल पर रखकर त्वरित निष्पादन करवाना है। इस शिविर में उपस्थित प्रखंड की ग्रामीण जनता को विधिक एवं सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के पैनल अधिवक्ता श्री राजेश कुमार सिन्हा के द्वारा दी गई एवं काफी संख्या में ग्रामीणों के द्वारा मुकदमों से संबंधित आवेदन, अबुआ आवास, राशन कार्ड, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, भूमि विवाद से संबंधित आवेदन इस शिविर में आगे की कार्यवाही के लिए जमा किए।इसके साथ ही सदर अस्पताल से रक्त संग्रहण दल रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में इस शिविर में उपस्थित थे जिन्होंने इस रक्तदान शिविर में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के सदस्यों के द्वारा दिए गए रक्त का संग्रहण किया। सचिव महोदय एवं अंचलाधिकारी महोदय के द्वारा रक्तदाताओं के बीच बिस्कुट, पानी एवं जूस का वितरण किया गया। सचिव महोदय के द्वारा शिविर में आये आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करने एवं सबको सस्ता एवं सुलभ न्याय प्राप्त करने की बात कही । माननीय सचिव महोदय को रितेश कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा रुद्राक्ष का पौधा देकर इस शिविर में आने के लिए अपने संगठन की ओर से आभार व्यक्त किया। राज्य प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने पैनल अधिवक्ता श्री राजेश कुमार सिन्हा एवं अंचलाधिकारी महोदय, हंस हेम्ब्रम को भी पौधा देकर सम्मानित किया।इस शिविर में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के बुंडू प्रखंड प्रभारी चौधरी महतो , राम सिंह, जागेश्वर, मुन्ना लाल, जगरनाथ मुंडा, बगराए मुंडा, बिकेस्वर महतो, सदर अस्पताल से रविन्द्र कुमार एवं काफी संख्या में ग्रामीणों का इस एक दिवसीय विधिक जागरूकता एवं रक्तदान शिविर को सफल बनाने में सराहनीय सहयोग रहा।






