कल दिनांक 10.12.2023 दिन बुधवार को विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, खूंटी एवं अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के संयुक्त तत्वाधान में विधिक जागरूकता सह रक्तदान शिविर का आयोजन खूंटी जिले के अड़की प्रखंड परिसर में हुआ। इस शिविर का उद्घाटन राजश्री अपर्णा कुजूर, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, खूंटी के करकमलों से हुआ। इस अवसर पर श्री गणेश महतो प्रखंड विकास पदाधिकारी, अड़की भी उपस्थित थे। इस विधिक जागरूकता शिविर में सैकड़ों की संख्या में आए ग्रामीणों को उनके विधिक अधिकारों की जानकारी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश कुमार के द्वारा दी गई। संगठन के झारखंड प्रभारी राजेश सिंह के नेतृत्व में 200 से ज्यादा आवेदन वृद्धा पेंशन, अबुआ आवास, विधवा पेंशन एवं अन्य मुकदमों में सहायता प्राप्त करने हेतु ग्रामीणों से प्राप्त किए गए। इस शिविर में उन आवेदनों में से कुछ आवेदनों पर तत्काल पहल कर वृद्धा पेंशन, अबुआ आवास, विधवा पेंशन के मामले का त्वरित निष्पादन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के अनुरोध पर सचिव, dlsa, खूंटी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी, अड़की के द्वारा किया गया।इस शिविर के समापन में रितेश कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष, के द्वारा राजश्री अपर्णा कुजूर, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, खूंटी को एवं राजेश सिंह, झारखंड प्रभारी, के द्वारा गणेश महतो प्रखंड विकास पदाधिकारी, अड़की को शाल पहना कर अभिवादन किया गया।इस शिविर में रक्तदान करने की व्यवस्था सदर अस्पताल, खूंटी के द्वारा अपनी मेडिकल टीम को भेज कर की गई। इस अवसर पर संगठन के खूंटी जिला अध्यक्ष आशुतोष पुरान, लादू मुंडा, शमशेर खान सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।












