अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकार, राँची के सहयोग से पति-पत्नी के आपसी विवाद में समझौता कराया गया

//अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकार, राँची के सहयोग से पति-पत्नी के आपसी विवाद में समझौता कराया गया

प्रेस विज्ञप्ति

आज दिनांक 03.04.2025 को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकार, राँची के सहयोग से पति-पत्नी के आपसी विवाद में समझौता कराया गया।
अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकार राँची के सहयोग से आज दिनांक 03.04.2025 को एक पारिवारिक मामले को मध्यस्थता के
द्वारा निष्पादित किया गया। आवेदक चन्द्र किशोर महतो के द्वारा एक आवेदन अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन को दिनांक 17.03.2025 को दिया गया था। तमाड़
निवासी चन्द्र किशोर महतो कि शादी कसमार, बोकारो निवासी सीमा देवी के साथ हुई थी। दोनों के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था। संगठन के माध्यम से सचिव
महोदय, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, राँची को आवेदक चन्द्र किशोर महतो के द्वारा एक आवेदन 18.03.2025 को दिलाया गया। जिसमें दोनों पक्षों को 03.04.2025 को
जिला विधिक सेवा प्राधिकार राँची के कार्यालय में मध्यस्थता के लिए बुलाया गया। दोनों पक्षों के बातों को सुनने के बाद जिला विधिक सेवा प्राधिकार के मध्यस्थ अधिवक्ता
राजेश कुमार सिंहा के द्वारा दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता के आधार पर मामले का निपटारा किया गया। इसमें अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश
कुमार ने अहम भूमिका निभाई।रितेश कुमार ने बताया की पारिवारिक मामलों का समझौते के आधार पर निपटारा किए जाने से समय एवं पैसे दोनों की बचत होती है एवं दोनो
परिवारों का मान सम्मान भी कायम रहता है तथा परिवार भी बिखरने से बचता है। रितेश कुमार ने माननीय सचिव, श्री कमलेश बेहरा, जिला विधिक सेवा प्राधिकार राँची
को इस मध्यस्थता को करवाने में सहयोग करने के लिए आभार व्यक्त किया।
भवदीय
रितेश कुमार
राष्ट्रीय अध्यक्ष,
अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन