मुंगेर में विश्व मानवाधिकार दिवस का आयोजन अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन जिला शाखा मुंगेर द्वारा सुभाष नगर माघव निवास में आयोजित किया गया

//मुंगेर में विश्व मानवाधिकार दिवस का आयोजन अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन जिला शाखा मुंगेर द्वारा सुभाष नगर माघव निवास में आयोजित किया गया

मुंगेर १० दिसंबर २०२१

विश्व मानवाधिकार दिवस का आयोजन अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन जिला शाखा मुंगेर द्वारा सुभाष नगर माघव निवास में आयोजित किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष गिरिजा शंकर नलिन प्रमंडलीय संयोजक आनंद कुमार उर्फ संजय सोरब कुमार (जिला सचीव), निर्भय कुमार( जिला संयोजक), नवनीत,अकाश, बिंदु देवी, शम्मी कपूर ने पंचदीप जलाकर कार्यवाही प्रारंभ की। अध्यक्ष गिरिजा शंकर नलिन ने बाल विवाह अधिनियम २००६ , बालश्रम प्रतिशोध और विनियम अधिनियम १९८६ घरेलू हिंसा से महिलाओं की सुरक्षा अधिनियम २००५की जानकारी सदस्यों को कराया।
प्रमंडलीय संयोजक संजय ने स्त्री अशिष्ट निरूपण निषेध अधिनियम १९८६ तथा गर्भ का चिकित्सा समापन अधिनियम १९७१ की जानकारी कराया।
शम्मी कपूर (जिला संयोजक) ने महिलाओं के साथ छेड़-छाड़ से सम्बंधित अपराध से जानकारी सदस्यों को अवगत कराया।
निर्भय कुमार अनुमंडलीय सचिव ने लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम २०१२ से उपस्थित सदस्यों एवं गणमान्य व्यक्तियों को अवगत कराया।
सोरब कुमार जिला सचिव ने कानूनी सहायता तथा हर किसी के लिए न्याय की जानकारी से अवगत कराये। मैके पर बिंदु देवी पंचायत को-ओडिनेटर, संदीप कुमार , सीता देवी, बयुटी कुमारी सुखदेव तांती,धिरज कुमार, इत्यादि ने भी अपने विचार रखे।

धन्यवाद ज्ञापन नवजीत कुमार निराला ने किया।